CA बनने के लिए क्या पढ़ें? सीए एग्जाम पैटर्न: [तीन स्तर!]

CA बनने के लिए क्या पढ़ें: एक सीए बनने के लिए आपको सबसे पहले प्रवेश परीक्षा यानि सीए फाउंडेशन (CA Foundation) को पढ़ना पड़ेगा और परीक्षा पास करनी होगी। उसके बाद, आप इंटरमीडिएट एग्जाम की तैयारी करें। इसके बाद, आपको दो वर्ष की (articleship) करनी होती है। अंत में, सीए फाइनल एग्जाम को पूरा करें और CA बनें।

 

क्या आप जानना चाहते हैं की सीए बनने के लिए कौन से विषयों को पढ़ना जरुरी होता है? यदि हाँ, तो यह ब्लॉग आपके लिए उचित है। इसमें हमने CA बनने के लिए जरुरी विषयों पर चर्चा की है। साथ ही, हमने CA एग्जाम पैटर्न को भी विस्तार से बताया है।

CA क्या है? संक्षिप्त चर्चा –

CA उन चुनिंदा प्रोफेशंस में से एक है जिसको न केवल भारत बल्कि विदेशों तक में एक इलीट प्रोफेशन (Elite  profession) के रूप में देखा जाता है। जानकारी के लिए बता दें की CA अर्थात चार्टर्ड अकाउंटेंट (Chartered Accountant ) एक दीर्घ कालीन प्रोफेशन है।  इसको पूरा करने के लिए विद्यार्थी को ५ वर्ष का समय देना पड़ता है।  इसकी शुरुआत किसी भी विषय से पास किया हुआ विद्यार्थी कर सकता है। परन्तु कंडीशन यह है की उसको 12th पास करनी पडेगी।

जब आप एक CA बन जाते हैं, तब आपके ऊपर एक संस्था को संभालने की जिम्मेदारी होती है।  विशेषकर, वित्तीय डिपार्टमेंट को संभालना CA का मुख्य कार्य होता है।

CA बनने के बाद आप खुदको एक मजबूत पायदान पे पाते हैं क्योंकि यह प्रोफेशन न केवल सम्मानित है बल्कि इसको एक अच्छा आय का साधन माना गया है।

CA बनने के लिए योग्यता 

अभी तक आपने जाना CA क्या है और इसकी कुछ विशेषताओं के बारे में, अब हम देखेंगे कैसे आप एक CA बनने की तैयारी कर सकते हैं। CA के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए अगर आप भी इसको अपना फर्स्ट-प्रोफेशन बनाना चाहते हैं तो।

सबसे पहले, एक CA बनने की पहली सीढ़ी है – आपका 12th पास होना। अगर आपने 12th पास की है कॉमर्स स्ट्रीम से, तो आपको 50% मार्क्स चाहिए CA परीक्षा में बैठने के लिए। वहीं, अगर आपने नॉन-कॉमर्स स्ट्रीम से बारवी पूरी की है तो CA एग्जाम के लिए कम से कम 60% होना जरुरी है।

हालाँकि, आप CA की तैयारी अपनी ग्रेजुएशन के दौरान अथवा ग्रेजुएशन के उपरांत भी कर सकते हैं।

यदि आप अभी 10th में हैं तो आपको अपनी आगे की पढ़ाई कॉमर्स से करनी होगी। अगर आप ऐसा नहीं करते, तब भी आप CA बनने के लिए एलिजिबल (Eligible) हैं, परन्तु तब आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। विशेषकर, यह कॉमर्स के बेसिक कांसेप्ट (Basic Concept) से सम्बन्धित है।

 

CA बनने के लिए क्या पढ़े? (CA kaise Bane)

यदि आप कंफ्यूज हैं की आपको CA बनने के लिए क्या पढ़ना चाहिए तो इस समस्या का समाधान निचे दिया गया है:

CA परीक्षा सामान्यतः तीन चरणों में पूरी की जाती है। यह कुछ इस प्रकार है:

• Foundation
• Intermediate
• Final

सर्वप्रथम, CA Foundation को पास करना जरूरी होता है। इसमें कुल 4 पेपर्स होते हैं। जब आप फाउंडेशन लेवल को पास कर लेते हैं, उसके बाद इंटरमीडिएट एग्जाम, जिसे IPCC के नाम से भी जाना जाता है, इसे पास करना जरुरी होता है। CA इंटरमीडिएट 8 पेपर्स का एग्जाम होता है।उसके बाद अंतिम परीक्षा (Final Exam) जो की एक रिटेन टेस्ट (Written Test ) है, इसको पास करके आप एक CA बन जाते हैं। नीचे इसको विस्तार से बताया गया है।

 

1. CA Foundation (प्रथम स्तर):

यह स्टेज प्रारंभिक होता हैं। इसमें 12th पास विद्यार्धिओं को कम से कम 50% मार्क्स की जरूरत होती है। यह मार्क्स क्राइटेरिया केवल कॉमर्स के स्टूडेंट्स के लिए है। जबकि अगर आपने साइंस या आर्ट्स विषय से अपनी बारवी कम्पलीट की है तो CA एग्जाम 2025 में बैठने के लिए कम से कम 60% मार्क्स लाने होंगे। यह CA के लिए मार्क्स क्राइटेरिया है, जो बारवी के बाद के लिए जरुरी है। इसके बाद आप CA फाउंडेशन का एग्जाम दे सकते हैं। अगर आपने फाउंडेशन क्लियर किया तो आप CA के अगले स्तर के लिए तैयार हैं।

 

2. Intermediate (द्वितीय स्तर):

दूसरा स्तर इंटरमीडिएट होता है जिसमें ग्रेजुएशन कर चुके छात्र इस परीक्षा को देते हैं। इसमें उनको दो चरणों से होकर गुज़ारना पड़ता है: ग्रुप 1 और 2। Intermediate में प्रत्येक छात्र को 8 पेपर्स देने होते हैं। इनको पास करने के बाद articeship के लिए नामांकन दर्ज़ करना होता है। आपको बता दें, CA बनने के लिए articleship करना अनिवार्य होता है। जिसमें आप CA के काम काज के बारे में ट्रेनिंग लेते हैं। इसकी अवधि 2 वर्ष की होती है।

 

3. Final (आखरी स्तर):

अंतिम स्तर में आपके पास इस परीक्षा को पास करने का आखरी मौका होता है । जब आप CA final exam पास कर लेते हैं, तब आप एक CA बन जाते हैं। इसकी पुष्टि CA कंडक्टिंग बॉडी यानि (ICAI) करता है।

 

CA के लिए  रजिस्ट्रेशन केसे करें

आप बारवी पास करने के बाद Foundation से CA की यात्रा शुरू कर सकते है जिसमें आपको स्नातक (Graduation) की आवशयकता नहीं पड़ती

यदि आप स्नातक (graduation) के बाद CA का रजिस्ट्रेशन करते है तो आप IPCC (Intermediate) में रजिस्ट्रेशन के बाद फाइनल के लिए राह बना सकते है जिसमें आपको IPCC यानि इंटरमीडिएट के बाद सीए आर्टिकलशिप प्रशिक्षण का अनुपालन करना पड़ेगा जिसकी अवधि 2 वर्ष है जो प्रत्येक सीए अभ्यर्थी के लिए अनिवार्य है । इन 2 वर्षों की अवधि में छात्रों को मिलेगा चार्टर्ड अकाउंटेंट के कार्य में व्यावहारिक अनुभव (Practical Knowledge)।

 

CA एग्जाम सिलेबस 2025:

ICAI निरंतर CA से जुडी जानकारी अपने ऑफिसियल पोर्टल पे समय समय पे देता रहता है। जहाँ तक सिलेबस का सवाल है, मुख्यरूप से तीन तरह के विषयों पे गौर किया जाता है। ये हैं taxation, auditing, and business law. यह तीन क्षेत्र पर विशेष ध्यान देने की आवस्यकता होती है। इसके अलावा बचे हुए सेक्शन भी महत्वपूर्ण हैं।

सटीक CA सिलेबस 2025 के लिए, official वेबसाइट पर visit करें।

 

CA की फीस कितनी होती है?

स्टूडेंट्स ज्यादातर फीस को लेकर जानने की कोशिस करते है CA करने के लिए इसकी फीस भी अलग अलग श्रेणी में विभाजित है जो निम्नलिखित है:

पेपर के हिसाब से फीस कुछ इस प्रकार है:

  • फाउंडेशन : 1500/पेपर
  • इंटरमीडिएट : 1500/पेपर
  • फाइनल : 1800/पेपर

 

CA एग्जाम की तिथि – (CA Exam Date 2025)

जो स्टूडेंट नए हैं, उनका प्रश्न रहता की की CA exam date क्या है। कब हम CA के लिए अप्लाई कर सकते हैं। तो आपको बता दें, CA हर साल दो बार एग्जाम कंडक्ट करता है। एक बार मई और दूसरा नवम्बर में। कन्फर्म एग्जाम डेट्स के लिए ICAI पर विजिट करें.

 

CA के करियर और रोजगार संभावनाएं (CA Career Options)

निश्चित ही CA एक विशिष्ट करियर ऑप्शन है। यह प्रोफेशन विश्व के बड़े प्रोफेशंस में से एक है। एक CA आर्गेनाईजेशन के वित्तीय कार्यभार की समीक्षा करता है। और उसमे होने वाले लाभ और हानि का ब्यौरा तैयार करता है। फिर इस स्टेटमेंट को कंपनी की वैल्यूएशन दिखाने में मदद मिलती है।

एक व्यक्ति जो CA है, वह भारत ही नहीं बल्कि विश्व में रोजगार प्राप्त कर सकता है। एक अच्छे चार्टर्ड अकाउंटेंट की डिमांड हर जगह होती है।

एक CA बिग 4 में भी अवसर पा सकता है।  बिग ४ (Big 4) 4 कम्पनिओं का ग्रुप है जो बड़े CAs को अपनी फर्म्स के लिए Hire करते हैं।

इसमें नियुक्त होना एक बड़ी उपलब्धि है।

इसके साथ ही, IT Industry , CA Firms और एक टीचर के रूप में भी CA को देखा जा सकता है। यह व्यक्ति की रूचि पे निर्भर करता है।

इसके साथ ही, यहां कुछ CA करियर संभावनाओं को दिया गया है.

CA बनने के बाद आप किसी कंपनी में इन पदों या फिर फ़ील्ड्स में काम कर सकते हैं। यह कुछ इस प्रकार हैं:

  • Cost Accountant
  • Investment banking
  • Entrepreneur
  • Management
  • Accounting
  • Insurance
  • Chartered Accountant in practice
  • Management consulting
  • Advocate
  • Banking
  • Business

 

CA का वेतन –

यदि आपने CA Exam पास किया है तो आप एक बेहतरीन सैलरी पा सकते हैं। आमतौर पर CA की सैलरी कुछ इस प्रकार होती है:

  • Beginner : 6 LPA Minimum
  • Experienced : 10 lakh से अधिक प्रति वर्ष

यह वेतन केवल भारत में जॉब कर रहे CA की है। जबकि विदेशों में इससे कहीं अधिक सैलरी देखी गयी है।

CA एक प्रोफेशनल डिग्री है जिसमें अच्छे पैकेज की सम्भावना हमेशा बनी रहती है।

 

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्न:

क्या CA बनना मुश्किल है?

CA बनना मुश्किल है की नहीं, यह ज्यादातर निर्भर करता है की आपकी बेसिक कॉन्सेप्ट्स को लेके समझ कितनी गहरी है।  इसके अलावा, आपकी planning भी उतनी ही जरुरी है। क्योंकि CA की राह लम्बी है, इसलिए एक सही path चुनना और उसको लगातार प्रैक्टिस में लाना एक विशेष कार्य है। यदि आप इन सभी बातों का ध्यान रखते हैं तो आपके लिए CA बनना आसान है।

 

CA में कितने पेपर होते हैं?

CA Exam में कुल 18 पेपर्स होते हैं। यह परीक्षा तीन श्रेणी में विभाजित है: फाउंडेशन, इंटरमीडिएट, और फाइनल एग्जाम। शुरुआत में 6 पेपर्स का Foundation क्लियर करना पड़ता है। उसके बाद 8 पेपर्स का इंटरमीडिएट। और अंत में Final Exam जो की 6 पेपर्स में पूरा कराया जाता है। यह परीक्षा जटिल स्तर की मानी गयी है।

 

CA कोर्स कितने साल का है?

CA कोर्स की अवधि लगभग 5 साल की होती है।  यह देखा गया है की विद्यार्थी को इससे अधिक समय भी लग सकता है क्योंकि फाइनल एग्जाम से पहले आपको लगभग दो वर्ष की articleship करना अनिवार्य होता है।

 

सीए की पढ़ाई में कितना खर्च आता है?

भारत में CA कर रहे छात्रों के लिए कोर्स फीस medium रखी गयी है। लगभग 80 हज़ार से 90 हज़ार में आप CA कम्पलीट कर सकते हैं। इसमें तीनो लेवल्स (Levels): फाउंडेशन, इंटरमीडिएट, और फाइनल एग्जाम शामिल हैं।

 

सीए की 1 महीने की सैलरी कितनी होती है?

एक CA की आय कई कारणों पर निर्भर करती है। सबसे पहले वह कहा नियुक्त है। उसका वर्क एक्सपीरियंस कितना है और तमाम तरह के कारन हैं। फिर भी, आप देखेंगे की एक नार्मल CA लगभग 10 LPA का पैकेज यानि लगभग 83,000 INR प्रति महीने तक कमा सकते हैं।

 

CA का काम क्या होता है?

एक CA का काम कंपनी की financial statement (वित्तीय स्टेटमेंट) को दर्शाना होता हैं। जिससे की उस कंपनी की वैल्यूएशन का पता लगता हैं। CA ही टैक्स सम्बंधित कार्यों को करता है।  साथ ही एक कंपनी की असेस्ट्स और लिबिलिटी का ब्यौरा भी CA ही देता हैं।

 

क्या सीए के लिए कोई आयु सीमा है?

अन्य प्रोफेशनल कोर्सेज की तरह, CA कोर्स के लिए कोई आयु क्राइटेरिया नहीं रखी गयी है। एक व्यक्ति जिसने ग्रेजुएशन कम्पलीट की हो, वह इस एग्जाम को आसानी से दे सकता है।

 

अंत में!

यदि आप ‘CA कैसे करें या CA बनने के लिए क्या पढ़ें’ जैसे सवालों का उत्तर खोज रहे थे तो इस लेख के माध्यम से आपको सही दिशा मिलेगी। इसमें हमनें देखा कैसे तैयारी शुरू करनी है, कब शुरू करनी है, CA का सिलेबस क्या होता है, और एग्जाम पैटर्न के बारे में भी जाना।  आशा है यह ब्लॉग आपको सही दिशा देगा। और जानकारी के लिए हमें संपर्क करें।

spinoneducation education

Recent Posts

Top Private Engineering Colleges In Pune 2024 [Best Colleges]

Top/Best Engineering Colleges in Pune: Pune is one of Maharashtra's most famous and well-developed cities…

16 hours ago

Top High Salary Courses After 12th 2025 [A Complete Guide]

After finishing 12th grade, students face problems in choosing the right course for themselves. Every…

18 hours ago

Top Private Veterinary Colleges in India without NEET 2024

Some of the top private veterinary colleges in India without NEET 2024 are Veterinary College…

20 hours ago

Top 3 Private Medical Colleges in Chennai 2024 [Updated]

Based on NIRF Rankings, the Top 3 Private Medical Colleges in Chennai 2024 are Sri…

21 hours ago

List of Top MCA Colleges In Pune 2024-25

The Top MCA Colleges in Pune 2024 that we have mentioned in this blog are…

22 hours ago

How to Become a Pilot After 12th in India 2025

If you are desperate to learn How to Become A Pilot after the 12th in…

2 days ago