CA बनने के लिए क्या पढ़ें? जानें नया सिलेबस, एग्जाम पैटर्न और योग्यता (2026-27)

CA बनने के लिए क्या पढ़ें? जानें नया सिलेबस, एग्जाम पैटर्न और योग्यता (2026-27)

12th के बाद CA बनने के लिए सबसे पहले CA की प्रवेश परीक्षा यानी फाउंडेशन लेवल को उत्तीर्ण करना होता है। इसके बाद, आपको इंटरमीडिएट एग्जाम देना होता है जिसमें नई स्कीम के तहत कुल 6 पेपर्स होते हैं। इसको आप ग्रेजुएशन के बाद ‘डायरेक्ट एंट्री’ के जरिए भी दे सकते हैं। और अंत में आता है CA फाइनल एग्जाम, जिसे पास करते ही आप एक गौरवशाली Chartered Accountant बन जाते हैं।

क्या आप जानना चाहते हैं कि सीए बनने के लिए कौन से विषयों को पढ़ना जरूरी होता है? यदि हाँ, तो यह ब्लॉग आपके लिए उचित है। इसमें हमने CA बनने के लिए जरूरी विषयों पर चर्चा की है। साथ ही, हमने CA एग्जाम पैटर्न 2026 को भी विस्तार से बताया है।

CA क्या है? संक्षिप्त चर्चा

Table of Contents

CA उन चुनिंदा प्रोफेशंस में से एक है जिसको न केवल भारत बल्कि विदेशों तक में एक इलीट प्रोफेशन (Elite profession) के रूप में देखा जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि CA अर्थात चार्टर्ड अकाउंटेंट एक दीर्घकालीन प्रोफेशन है। इसको पूरा करने के लिए विद्यार्थी को लगभग 5 वर्ष का समय देना पड़ता है। इसकी शुरुआत किसी भी विषय से 12th पास किया हुआ विद्यार्थी कर सकता है।

जब आप एक CA बन जाते हैं, तब आपके ऊपर एक संस्था के वित्तीय ऑडिटिंग और टैक्सेशन को संभालने की जिम्मेदारी होती है। यह प्रोफेशन न केवल सम्मानित है बल्कि इसको एक बेहतरीन आय का साधन माना गया है।

CA बनने के लिए योग्यता (Eligibility 2026)

अभी तक आपने जाना CA क्या है और इसकी कुछ विशेषताओं के बारे में, अब हम देखेंगे कैसे आप एक CA बनने की तैयारी कर सकते हैं। CA के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए अगर आप भी इसको अपना फर्स्ट-प्रोफेशन बनाना चाहते हैं तो।

सबसे पहले, एक CA बनने की पहली सीढ़ी है – आपका 12th पास होना।

  • Foundation Route: यदि आपने 12th किसी भी स्ट्रीम से सिर्फ पास की है, तो आप फाउंडेशन परीक्षा में बैठ सकते हैं।
  • Direct Entry Route: यदि आप ग्रेजुएशन के बाद बिना फाउंडेशन दिए सीधे इंटरमीडिएट में जाना चाहते हैं, तो कॉमर्स ग्रेजुएट्स के लिए 55% और अन्य के लिए 60% मार्क्स होना जरूरी है।

यदि आप अभी 10th में हैं, तो हम सलाह देते हैं कि आप कॉमर्स स्ट्रीम चुनें, ताकि आपको बेसिक अकाउंटिंग कॉन्सेप्ट्स समझने में आसानी हो।

CA बनने के लिए क्या पढ़े? (CA kaise Bane)

यदि आप कंफ्यूज हैं कि आपको CA बनने के लिए क्या पढ़ना चाहिए, तो हमने नीचे ICAI की नई स्कीम (New Scheme) के अनुसार परीक्षा के चरणों और विषयों के बारे में विस्तार से बताया है। अभी चेक करें!

CA परीक्षा की प्रक्रिया अब नये नियमों के तहत 5 मुख्य स्तरों (Levels) में पूरी की जाती है:

  • CA Foundation (प्रथम स्तर): यह प्रवेश परीक्षा है जिसमें 4 पेपर्स होते हैं।
  • Intermediate (द्वितीय स्तर): इसमें कुल 6 पेपर्स होते हैं जिन्हें दो ग्रुप्स में बांटा गया है।
  • Self-Paced Online Modules (SPOM): नया नियम – फाइनल एग्जाम से पहले आपको ये ऑनलाइन मॉड्यूल्स क्लियर करने होते हैं।
  • Practical Training (आर्टिकलशिप): अब यह ट्रेनिंग 2 साल की होती है जो इंटरमीडिएट के बाद शुरू होती है।
  • CA Final (आखरी स्तर): यह अंतिम परीक्षा है, जिसे पास करने के बाद आप एक सर्टिफाइड CA बन जाते हैं।

सर्वप्रथम, CA Foundation को पास करना जरूरी होता है। जब आप फाउंडेशन लेवल को पास कर लेते हैं, उसके बाद इंटरमीडिएट एग्जाम पास करना होता है। इसके बाद सरकार और ICAI के नए नियमों के अनुसार आपको SPOM और 2 साल की आर्टिकलशिप पूरी करनी होगी, तभी आप फाइनल परीक्षा के लिए योग्य माने जाएंगे।

CA एग्जाम स्ट्रक्चर और विषय (New Scheme)

ICAI की नई स्कीम के अनुसार, परीक्षा के चरणों को और अधिक आधुनिक बनाया गया है। ऊपर दिए गए स्टेप्स को और गहराई से समझने के लिए नीचे विषयों की विस्तृत सूची दी गई है:

1. CA Foundation (प्रथम स्तर)

इसमें कुल 4 पेपर्स होते हैं। कॉमर्स छात्रों के साथ-साथ साइंस और आर्ट्स के छात्र भी इसमें शामिल हो सकते हैं।

Paper No. Subject Name
Paper 1 Accounting (100 Marks)
Paper 2 Business Laws (100 Marks)
Paper 3 Quantitative Aptitude (Maths, Stats, Logical Reasoning) (100 Marks)
Paper 4 Business Economics (100 Marks)

Note: फाउंडेशन के Paper 3 और Paper 4 में 0.25 की नेगेटिव मार्किंग होती है। हर गलत उत्तर पर आपके 0.25 अंक काट लिए जाएंगे, इसलिए उत्तर देते समय सावधानी बरतें।

2. Intermediate (द्वितीय स्तर)

इंटरमीडिएट में अब 8 की जगह केवल 6 पेपर्स होते हैं, जिन्हें दो ग्रुप्स में बांटा गया है:

  • Group 1: Advanced Accounting, Corporate and Other Laws, Taxation.
  • Group 2: Cost and Management Accounting, Auditing and Ethics, Financial Management and Strategic Management.

3. Self-Paced Online Modules (SPOM) – नया नियम

इंटरमीडिएट के बाद आपको 4 ऑनलाइन मॉड्यूल्स (Set A, B, C, D) पास करने होते हैं। इसमें Corporate and Economic Laws (Set A) और Strategic Cost Management (Set B) जैसे विषय अनिवार्य हैं।

4. Practical Training (आर्टिकलशिप)

आर्टिकलशिप शुरू करने से पहले आपको 4 हफ्ते की अनिवार्य ICITSS ट्रेनिंग (Information Technology और Soft Skills) पूरी करनी होती है। इसके बाद ही आप अपनी 2 साल की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग शुरू कर सकते हैं।

CA बनने के लिए 2 वर्ष की अनिवार्य आर्टिकलशिप करनी होती है। यह ट्रेनिंग आप इंटरमीडिएट के दोनों ग्रुप्स पास करने और ICITSS ट्रेनिंग पूरी करने के बाद ही शुरू कर सकते हैं।

5. CA Final (आखरी स्तर)

यह अंतिम बाधा है। इसमें भी अब केवल 6 पेपर्स होते हैं। इसे पास करते ही आप ICAI के मेंबर बन जाते हैं और आपके नाम के आगे गर्व से ‘CA’ लग जाता है।

CA सिलेबस 2026: विषयों की विस्तृत जानकारी (Complete Syllabus Details)

ICAI की नई स्कीम (New Scheme) के अनुसार, सिलेबस को अब अधिक व्यावहारिक (Practical) बनाया गया है। यहाँ तीनों स्तरों के सभी पेपर्स की विस्तृत जानकारी दी गई है:

1. CA Foundation Syllabus (4 Papers)

फाउंडेशन स्तर पर कुल 4 पेपर्स होते हैं। इसमें पास होने के लिए हर विषय में 40% और कुल 50% अंक अनिवार्य हैं।

Paper No. Subject Name & Marks Paper Type
Paper 1 Accounting (100 Marks) Subjective
Paper 2 Business Laws (100 Marks) Subjective
Paper 3 Quantitative Aptitude (100 Marks)
(Maths, Statistics & Logical Reasoning)
Objective (MCQ)
Paper 4 Business Economics (100 Marks) Objective (MCQ)

2. CA Intermediate Syllabus (6 Papers)

इंटरमीडिएट में अब 8 की जगह केवल 6 पेपर्स होते हैं। सभी पेपर्स में 30% Case-study based MCQs और 70% वर्णनात्मक (Descriptive) प्रश्न होते हैं।

Group I

  • Paper 1: Advanced Accounting (100 Marks) – इसमें Accounting Standards (AS) पर विशेष जोर दिया गया है।
  • Paper 2: Corporate and Other Laws (100 Marks) – कंपनी एक्ट 2013 और LLP एक्ट की गहरी जानकारी।
  • Paper 3: Taxation (100 Marks) – इसमें Income Tax (50 Marks) और GST (50 Marks) शामिल हैं।

Group II

  • Paper 4: Cost and Management Accounting (100 Marks) – बजटिंग, मार्जिनल कॉस्टिंग और स्टैंडर्ड कॉस्टिंग।
  • Paper 5: Auditing and Ethics (100 Marks) – ऑडिटिंग के मानक और प्रोफेशनल एथिक्स (Code of Ethics)।
  • Paper 6: Financial Management and Strategic Management (100 Marks) – इसमें FM (50 Marks) और SM (50 Marks) का कॉम्बिनेशन है।

3. Self-Paced Online Modules (SPOM) – अनिवार्य

फाइनल एग्जाम से पहले इन 4 मॉड्यूल्स को ऑनलाइन पास करना (कम से कम 50% मार्क्स के साथ) अनिवार्य है:

  • Set A: Corporate and Economic Laws (अनिवार्य)
  • Set B: Strategic Cost and Performance Management (अनिवार्य)
  • Set C & D: इलेक्टिव विषय (छात्र अपनी पसंद के विषय चुन सकते हैं)।

4. CA Final Syllabus (6 Papers)

फाइनल स्तर पर भी अब केवल 6 पेपर्स हैं। पेपर 6 एक ‘मल्टी-डिसिप्लिनरी केस स्टडी’ पेपर है जो ओपन बुक फॉर्मेट में होता है।

Group I

  • Paper 1: Financial Reporting (FR)
  • Paper 2: Advanced Financial Management (AFM)
  • Paper 3: Advanced Auditing, Assurance and Professional Ethics

Group II

  • Paper 4: Direct Tax Laws and International Taxation
  • Paper 5: Indirect Tax Laws (GST & Customs)
  • Paper 6: Integrated Business Solutions (Multi-disciplinary Case Study)

महत्वपूर्ण: CA परीक्षा पास करने के लिए आपको प्रत्येक पेपर में कम से कम 40% अंक और पूरे ग्रुप का कुल एग्रीगेट (Aggregate) कम से कम 50% लाना अनिवार्य है।

CA रजिस्ट्रेशन कैसे करें? (CA Registration Process 2026)

CA (Chartered Accountancy) के लिए रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया अब ऑनलाइन है। ICAI ने इसके लिए Self Service Portal (SSP) बनाया है, जहाँ से आप घर बैठे आवेदन कर सकते हैं। नीचे इसकी पूरी स्टेप-बाय-स्टेप जानकारी दी गई है:

स्टेप 1: ICAI SSP पोर्टल पर जाएं

सबसे पहले ICAI की आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org पर जाएं।

स्टेप 2: नया अकाउंट (First Time User) बनाएं

यदि आप पहली बार रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं, तो ‘First Time User (New Student)’ के विकल्प पर क्लिक करें और अपनी बेसिक डिटेल्स भरकर OTP वेरिफाई करें।

स्टेप 3: कोर्स का चयन और फॉर्म भरना

लॉगिन करने के बाद ‘Student Cycle’ में जाकर अपना रूट चुनें (Foundation या Direct Entry) और फॉर्म भरें।

स्टेप 4: आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें (Documents Required)

रजिस्ट्रेशन के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की स्कैंड कॉपी चाहिए होगी:

  • पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर।
  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट या एडमिट कार्ड।
  • आधार कार्ड या अन्य सरकारी पहचान पत्र।

स्टेप 5: रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान

फॉर्म भरने के बाद ऑनलाइन फीस जमा करें। फाउंडेशन के लिए फीस लगभग ₹9,800 है। पेमेंट के बाद आपको कन्फर्मेशन मेल और रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएगा।

महत्वपूर्ण जानकारी

स्टडी मटेरियल और कट-ऑफ डेट

  • किताबें (Books): रजिस्ट्रेशन के बाद आप CDS पोर्टल से फ्री में किताबें मंगवा सकते हैं।
  • समय सीमा: मई/जून परीक्षा के लिए 1 जनवरी तक और सितंबर/दिसंबर परीक्षा के लिए 1 मई तक रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है।

CA कोर्स की फीस कितनी है? (CA Fees Structure 2026)

CA बनने के सफर में अलग-अलग स्तरों पर आपको ICAI को फीस देनी होती है। नीचे दी गई टेबल में आप लेटेस्ट फीस स्ट्रक्चर देख सकते हैं:

CA Course Level Registration Fee (Approx.)
CA Foundation ₹9,800
CA Intermediate ₹18,000 (दोनों ग्रुप्स के लिए)
CA Final ₹22,000

नोट: ऊपर दी गई फीस में प्रोस्पेक्टस और एग्जामिनेशन फीस अलग से जुड़ सकती है। एग्जाम फॉर्म भरते समय लगभग ₹1,500 से ₹3,500 तक की अतिरिक्त फीस देनी होती है।

CA की फीस कहाँ और कैसे जमा करें?

CA की फीस किसी भी कोचिंग या व्यक्ति को देने की जरूरत नहीं है। यह पूरी तरह से ऑनलाइन ICAI के आधिकारिक पोर्टल पर जमा होती है:

  • कहाँ जमा करें: फीस केवल ICAI के Self Service Portal (SSP) (eservices.icai.org) पर ही जमा की जानी चाहिए।
  • पेमेंट मोड: आप नेट बैंकिंग (Net Banking), डेबिट/क्रेडिट कार्ड (Debit/Credit Card) या UPI (Google Pay, PhonePe) के जरिए ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।
  • सावधानी: हमेशा ध्यान रखें कि फीस भरते समय वेबसाइट का URL ‘icai.org’ या ‘eservices.icai.org’ ही हो। किसी भी फर्जी लिंक पर पेमेंट न करें।

फीस जमा होने के बाद आपको अपनी ईमेल आईडी पर एक रसीद (Acknowledgement Receipt) प्राप्त होगी, जिसे भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

CA परीक्षा कब होती है? (CA Exam Dates 2026 Schedule)

ICAI ने अब CA Foundation और Intermediate की परीक्षाएं साल में 3 बार आयोजित करने का निर्णय लिया है, जबकि Final की परीक्षाएं अभी भी साल में 2 बार ही होती हैं। नीचे 2026 का संभावित (Expected CA Exam Date) शेड्यूल दिया गया है:

Exam Attempt Foundation Level Intermediate Level Final Level
January Attempt जनवरी के पहले हफ्ते में जनवरी के दूसरे हफ्ते में – N/A –
May/June Attempt जून के मध्य में मई के पहले हफ्ते में मई के पहले हफ्ते में
Sept/Nov Attempt सितंबर के मध्य में सितंबर के पहले हफ्ते में नवंबर के पहले हफ्ते में

महत्वपूर्ण डेडलाइन्स (Important Deadlines)

परीक्षा में बैठने के लिए आपको सिर्फ रजिस्ट्रेशन ही नहीं, बल्कि एग्जाम फॉर्म (Exam Form) भी भरना होता है। इसकी जानकारी नीचे दी गई है:

  • एग्जाम फॉर्म कब आते हैं: एग्जाम फॉर्म आमतौर पर परीक्षा से 2-3 महीने पहले (जैसे मई एग्जाम के लिए फरवरी में) ICAI की वेबसाइट पर जारी किए जाते हैं।
  • एडमिट कार्ड (Admit Card): परीक्षा शुरू होने से लगभग 14 दिन पहले आप अपना एडमिट कार्ड पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं।
  • रिजल्ट (Result): परीक्षा खत्म होने के लगभग 1.5 से 2 महीने बाद रिजल्ट घोषित किया जाता है।

टिप: सटीक तारीखों के लिए हमेशा ICAI की आधिकारिक घोषणा (Notification) का इंतजार करें क्योंकि इसमें थोड़े बदलाव संभव हैं।

CA बनने की प्रक्रिया को वीडियो के माध्यम से समझें:

2026 में CA बनने के लिए जरूरी स्किल्स

आज के डिजिटल दौर में केवल किताबी ज्ञान ही काफी नहीं है। एक सफल CA बनने के लिए आपको Advanced Excel, Data Analytics, और Financial Modeling जैसी तकनीकी स्किल्स पर काम करना चाहिए। इसके साथ ही आपकी Communication Skills भी बेहतरीन होनी चाहिए ताकि आप क्लाइंट्स के साथ प्रभावी ढंग से बातचीत कर सकें।

CA के करियर और रोजगार संभावनाएं (CA Career Options)

निश्चित ही CA एक विशिष्ट करियर ऑप्शन है। यह प्रोफेशन विश्व के बड़े प्रोफेशंस में से एक है। एक CA आर्गेनाईजेशन के वित्तीय कार्यभार की समीक्षा करता है। और उसमे होने वाले लाभ और हानि का ब्यौरा तैयार करता है। फिर इस स्टेटमेंट को कंपनी की वैल्यूएशन दिखाने में मदद मिलती है।

एक व्यक्ति जो CA है, वह भारत ही नहीं बल्कि विश्व में रोजगार प्राप्त कर सकता है। एक अच्छे चार्टर्ड अकाउंटेंट की डिमांड हर जगह होती है।

एक CA बिग 4 में भी अवसर पा सकता है।  बिग ४ (Big 4) 4 कम्पनिओं का ग्रुप है जो बड़े CAs को अपनी फर्म्स के लिए Hire करते हैं।

इसमें नियुक्त होना एक बड़ी उपलब्धि है।

इसके साथ ही, IT Industry , CA Firms और एक टीचर के रूप में भी CA को देखा जा सकता है। यह व्यक्ति की रूचि पे निर्भर करता है।

इसके साथ ही, यहां कुछ CA करियर संभावनाओं को दिया गया है.

CA बनने के बाद आप किसी कंपनी में इन पदों या फिर फ़ील्ड्स में काम कर सकते हैं। यह कुछ इस प्रकार हैं:

  • Cost Accountant
  • Investment banking
  • Entrepreneur
  • Management
  • Accounting
  • Insurance
  • Chartered Accountant in practice
  • Management consulting
  • Advocate
  • Banking
  • Business

CA के करियर और वेतन (Salary 2026)

यदि आपने CA Exam पास किया है तो आप एक बेहतरीन सैलरी पा सकते हैं। आमतौर पर CA की सैलरी कुछ इस प्रकार होती है:

  • एक फ्रेशर CA का औसत वेतन अब 8 LPA से 12 LPA के बीच होता है।
  • Big 4 फर्म्स (Deloitte, EY, KPMG, PwC) में अनुभवी CAs का पैकेज 25 लाख प्रति वर्ष से भी अधिक जा सकता है।

यह वेतन केवल भारत में जॉब कर रहे CA की है। जबकि विदेशों में इससे कहीं अधिक सैलरी देखी गयी है।

CA एक प्रोफेशनल डिग्री है जिसमें अच्छे पैकेज की सम्भावना हमेशा बनी रहती है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q1: क्या CA बनना मुश्किल है?

CA बनना मुश्किल है की नहीं, यह ज्यादातर निर्भर करता है की आपकी बेसिक कॉन्सेप्ट्स को लेके समझ कितनी गहरी है।  इसके अलावा, आपकी planning भी उतनी ही जरुरी है। क्योंकि CA की राह लम्बी है, इसलिए एक सही path चुनना और उसको लगातार प्रैक्टिस में लाना एक विशेष कार्य है। यदि आप इन सभी बातों का ध्यान रखते हैं तो आपके लिए CA बनना आसान है।

Q2: CA में कितने पेपर होते हैं?

ICAI की नई स्कीम (New Scheme) के अनुसार, CA कोर्स में अब कुल 16 मुख्य पेपर्स होते हैं, जिन्हें तीन स्तरों में बांटा गया है। इसके अलावा आपको 4 ऑनलाइन मॉड्यूल्स (SPOM) भी क्लियर करने होते हैं। पेपर्स का विवरण कुछ इस प्रकार है:

  • CA Foundation: इसमें कुल 4 पेपर्स होते हैं।

  • CA Intermediate: इसमें कुल 6 पेपर्स होते हैं (दो ग्रुप में 3-3 पेपर्स)।

  • CA Final: इसमें कुल 6 पेपर्स होते हैं (दो ग्रुप में 3-3 पेपर्स)।

इसके साथ ही, फाइनल एग्जाम में बैठने से पहले आपको 4 Self-Paced Online Modules (SPOM) भी पास करने होते हैं, लेकिन मुख्य लिखित परीक्षाओं की संख्या अब 16 ही है।

Q3: CA कोर्स कितने साल का है?

CA कोर्स की अवधि लगभग 5 साल की होती है।  यह देखा गया है की विद्यार्थी को इससे अधिक समय भी लग सकता है क्योंकि फाइनल एग्जाम से पहले आपको लगभग दो वर्ष की articleship करना अनिवार्य होता है।

Q4: सीए की पढ़ाई में कितना खर्च आता है?

ICAI की कुल फीस लगभग ₹80,000-₹90,000 है, लेकिन कोचिंग और अन्य खर्चों को मिलाकर यह ₹2-4 लाख तक जा सकता है। इसमें तीनो लेवल्स (Levels): फाउंडेशन, इंटरमीडिएट, और फाइनल एग्जाम शामिल हैं।

Q6: सीए की 1 महीने की सैलरी कितनी होती है?

एक CA की आय कई कारणों पर निर्भर करती है। सबसे पहले वह कहा नियुक्त है। उसका वर्क एक्सपीरियंस कितना है और तमाम तरह के कारन हैं। फिर भी, आप देखेंगे की एक नार्मल CA लगभग 10 LPA का पैकेज यानि लगभग 83,000 INR प्रति महीने तक कमा सकते हैं।

Q7: CA का काम क्या होता है?

एक CA का काम कंपनी की financial statement (वित्तीय स्टेटमेंट) को दर्शाना होता हैं। जिससे की उस कंपनी की वैल्यूएशन का पता लगता हैं। CA ही टैक्स सम्बंधित कार्यों को करता है।  साथ ही एक कंपनी की असेस्ट्स और लिबिलिटी का ब्यौरा भी CA ही देता हैं।

Q8: क्या सीए के लिए कोई आयु सीमा है?

अन्य प्रोफेशनल कोर्सेज की तरह, CA कोर्स के लिए कोई आयु क्राइटेरिया नहीं रखी गयी है। एक व्यक्ति जिसने ग्रेजुएशन कम्पलीट की हो, वह इस एग्जाम को आसानी से दे सकता है।


अंत में!

यदि आप ‘CA कैसे करें या CA बनने के लिए क्या पढ़ें’ जैसे सवालों का उत्तर खोज रहे थे तो इस लेख के माध्यम से आपको सही दिशा मिलेगी। इसमें हमनें देखा कैसे तैयारी शुरू करनी है, कब शुरू करनी है, CA का सिलेबस क्या होता है, और एग्जाम पैटर्न के बारे में भी जाना।  आशा है यह ब्लॉग आपको सही दिशा देगा। और जानकारी के लिए हमें संपर्क करें।


References & Sources:

 

Was this Article Helpful?

We will use this feedback to improve your experience.

5/5 - (1 vote)
avtar

Write By

Riya Sharma

Meet our accomplished author, Ms. Riya Sharma, a passionate educator and mentor with over 15 years of experience in the field of education. With a Master's degree in education from Delhi University, she has dedicated her career to empowering and inspiring students, especially young, enthusiastic students, to excel in their academic pursuits. Her expertise lies in exam preparation, and she has helped numerous students achieve academic success through her innovative teaching methodologies. With her in-depth knowledge of the education system and career options in India, she provides insightful analysis and guidance to students looking to chart their career paths after completing their 12th grade.

JOIN THOUSAND OF HAPPY STUDENTS!